जमशेदपुर के मानगो पाइपलाइन विवाद सुलझा, मरम्मत शुरू, लोगों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News

जल कनेक्शनों की मरम्मत शुरू

Jamshedpur News: मानगो में एमजीएम अस्पताल की पाइपलाइन कार्य से उत्पन्न विवाद प्रशासन की पहल से सुलझ गया. चार दिनों से जल संकट झेल रहे लोगों को राहत मिली, पुलिस निगरानी में काम जारी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

जमशेदपुर से अशोक झा की रिपोर्ट 

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के लिए पाइपलाइन बिछाने के दौरान उत्पन्न विवाद आखिरकार प्रशासन की सक्रियता से सुलझ गया. क्षतिग्रस्त जल कनेक्शनों की मरम्मत शुरू होने के बाद चार दिनों से पानी की समस्या झेल रहे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है. 

लापरवाही से टूटी पाइपलाइन, बढ़ा विवाद

मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 में पाइपलाइन बिछाने के दौरान दर्जनों घरों के पुराने जल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए थे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संवेदक और अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया और काम जारी रखा था, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया था. 

विरोध के बाद पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह देर रात मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया था. इस दौरान संवेदक के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई. विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया गया था. 

प्रशासन की पहल से शुरू हुई मरम्मत

उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार सुबह नगर निगम के अभियंता जलालुद्दीन प्लंबरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत शुरू कराई. साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकरों के जरिए जलापूर्ति भी सुनिश्चित की गई. 

निगरानी में चल रहा काम, लोगों को मिली राहत

वर्तमान में वार्ड पार्षद जितेंद्र साहू और रवि गोराई की देखरेख में मरम्मत कार्य जारी है. प्रशासन और पुलिस की निगरानी में काम सुचारू रूप से चल रहा है. विकास सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर आम जनता को परेशानी में डालने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी किसी भी मनमानी से सख्ती से निपटा जाएगा. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की निगरानी में काम सुचारू रूप से चल रहा है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola