Giridih News :नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोपी गया जेल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Nov 2025 9:27 PM

विज्ञापन

Giridih News :नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी संजय तांती उर्फ रमेश तांती को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

युवक के खिलाफ कुछ दिन पहले नगर थाना में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया था. गुरुवार की देर रात पुलिस को संजय के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली. इसके बाद नगर थाना की टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ा. नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola