Giridih News :मारपीट कर सामान लूट ले जाने का आरोप

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी पंचायत अंतर्गत कारीपहरी निवासी सरिता किस्कू ने थाना में आवेदन देकर अपने गांव के कुछ लोगों पर हथियार के साथ लेस होकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, घर का सामान क्षतिग्रस्त करने, 10 Giridih News :हजार रुपये नकद सहित कनबाली ले जाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

सरिता ने कहा है कि 10 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे गांव के ही सुरेश हांसदा, जीतन हांसदा, मनोज हांसदा, गणेश हांसदा, कमल हांसदा व अमित हांसदा हथियार से लैस होकर उसके घर में घुसकर और मुझे, मेरे पति और दोनों बच्चों को मार मारकर बेहोश कर दिया. साथ ही घर में रखे फ्रिज, अलमारी और बिजली कनेक्शन को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं अलमारी से नकद 10 हजार रुपये, मेरा मोबाइल और दो कान की बाली ( कीमत लगभग 40 हजार) लेकर चले गये. सभी का प्राथमिक इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल में करवा धनबाद रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola