Giridih News :पिस्टल सप्लाई करने का आरोपित गिरफ्तार
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 12 Mar 2026 10:54 PM
Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ में दो दिसंबर को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने पिस्टल उपलब्ध कराने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी निवासी शमीर अंसारी उर्फ रिंकू के रूप में हुई है.
बताया गया की गोलीकांड में इस्तेमाल किया गया कंट्री मेड पिस्टल शमीर अंसारी ने ही आरोपियों को उपलब्ध कराया था. पूछताछ में शमीर ने स्वीकार किया है कि उसने यह पिस्टल 35 हजार रुपये में बेची थी.
घटना के बाद चला गया था यूपी
घटना के बाद शमीर अंसारी गिरिडीह से भागकर उत्तर प्रदेश चला गया था. वहां वह काम कर रहा था. रमजान के दौरान जब वह अपने गांव झगरी लौटा, तो पुलिस को इसकी सूचना मिली. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की दो दिसंबर को झगरी निवासी मो खुर्शीद को कुछ अपराधियों ने गोली मार दी थी. इसमे मुख्य आरोपित समेत पांच को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. वहीं, पिस्टल देने वाला सप्लायर फरार था. उसे भी गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










