Giridih News :सड़क किनारे बेहोश मिला युवक
Updated at : 02 Nov 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह कॉलेज के समीप रविवार को एक युवक बेहोशी का हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला. युवक की पहचान नहीं हो सकी है.
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे देखा, तो 108 एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. खबर लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति को होश नहीं आया था. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पायी है. अस्पताल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पहचान के लिए पुलिस को भी सूचना दे दी है. मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




