Giridih news :सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 11:08 PM

विज्ञापन

Giridih news :महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य सड़कपर महेशमुंडा के पास शनिवार की दोपहर बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से घायल को स्थानीय चिकित्सक के पास प्राथमिक इलाज कराया गया.

विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घायल की पहचान जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी गांव निवासी रघु पंडित के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह बाइक से गिरिडीह की ओर जा रहे थे. अचानक महेशमुंडा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क पर गिर कर वे गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय मुखिया मो सदिक अंसारी व आसपास के ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की. सूचना पर बेंगाबाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाईक को कब्जे में लेकर घायल को सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola