Giridih News :सर्पदंश से महिला की हो गयी मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पीरटांड़ थानांतर्गत चिलगा गांव में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गयी. सांप के काटने के बाद उसका इलाज भी कराया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका. बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना पूरी तरह से बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है. बताया गया कि अनिल टुडू की पत्नी सोनामुनी मरांडी (24) हमेशा की तरह घर में जमीन पर ही सोई थी. मंगलवार की सुबह लगभग दो बजे उसे सांप ने काट लिया. इसके बाद उसे गिरिडीह ले जाया गया. इलाज के दौरान मंगलवार की शाम को उसकी मौत हो गयी.

नहीं कराया पोस्टमार्टम

मुखिया पति संजय मरांडी सहित आसपास के लोग वहां पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करने को भी कहा, पर संथालों में पोस्टमार्टम नहीं होने के रिवाज का हवाला देकर स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. बताया जाता है कि इस स्थिति में पीड़ित परिवार सर्पदंश से मिलनेवाले मुआवजे से वंचित हो जायेगा. मुखिया पति ने कहा कि चिलगा में 15 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब है. इसलिए लोग दिन में ही खाना बनाकर जल्दी सो जाते हैं. इस कारण घर में अंधेरा था. सांप कब घुसा, लोगों को इसका पता भी नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola