Giridih News :गिरिडीह-डुमरी सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर एक बड़ा हादसा फिर टल गया. हरलाडीह के पास मुख्य सड़क पर ही एक पेड़ गिर गया.राहत की बात यह रही कि पेड़ किसी व्यक्ति या कोई वाहन पर नहीं गिरा. घटना शुक्रवार सुबह की है.

विज्ञापन

सूचना के बाद स्थानीय निवासी सुरेंद्र महतो सहित अन्य लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद थाना प्रभारी दीपेश कुमार सदल बल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को सड़क से हटाया. पेड़ गिरने के कारण लगभग दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा. बता दें कि तीन माह पूर्व ही सीओ व वन विभाग ने सड़क किनारे सूखे पेड़ों को काटकर हटवाया था. इसके बाद भी सड़क किनारे लगे बरगद और इमली के पेड़ हमेशा गिरते रहते हैं. कुछ माह पूर्व मांझीडीह में इमली के पेड़ गिरने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola