Giridih News :गांडेय के प्रवासी मजदूर की केरल में मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Dec 2025 11:09 PM

विज्ञापन

Giridih News :गांडेय प्रखंड की पर्वतपुर पंचायत के लखनपुर गांव के 22 वर्षीय युवक आसिफ अंसारी की केरल में मौत हो गयी. इससे पूरे गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

आसिफ एक वर्ष पूर्व मजदूरी करने केरल गया था. गुरुवार को करंट लगने से उसकी मौत हुई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल है. विधायक कल्पना सोरेन के प्रयास से पोस्टमार्टम करवाकर शव को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

सूचना पर मृतक के घर पहुंचे सीओ

प्रवासी मजदूर की केरल में मौत होने की सूचना पर सीओ मो हुसैन गांव पहुंचे और परिजनों से बात की. सीओ ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. परिजनों ने बताया कि शव शनिवार को गांव पहुंचेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola