-गोशाला मेले की रौनक बढ़ायी फिलीपींस की जलपरी
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 11:49 PM
Giridih News :पचंबा स्थित श्री गोपाल गोशाला परिसर में लगे मेले की रौनक बढ़ा रही फिलीपींस की जलपरी. साथ ही आधुनिक झूला भी आकर्षण के केंद्र हैं.
पचंबा स्थित श्री गोपाल गोशाला परिसर में लगे गोशाला मेले का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बार लगातार हो रही बारिश ने मेले की रौनक को कुछ हद तक फीका कर दिया है. पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पूरा मेला परिसर कीचड़मय हो गया है. फिसलन और गीली मिट्टी के कारण मेले में आये लोगों को परेशानी हो रही है. कई जगहों पर पानी जमा हो गया है, जिससे दुकानदारों से लेकर झूला संचालक परेशान हैं. इन समस्याओं के बीच भी मेले की आकर्षण कम नहीं हुआ है. इस बार मेले में कई आधुनिक झूले और मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था की गयी है, जो बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रही है. इस वर्ष मेले का सबसे बड़ा आकर्षण जलपरी शो है, जिसे खास तौर पर फिलीपींस से बुलवाया गया है. रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजकर तालाबनुमा टैंक में जलपरी की तरह करतब दिखाती कलाकार को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. बच्चे, महिलाएं और युवा सभी उसके साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में लगे रहते हैं. इसके अलावा शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. इसमें स्थानीय और बाहर से आये कलाकार गीत-संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति की झलक पेश कर र हे हैं. मेले में खिलौने, घरेलू सामान, मिट्टी के बर्तन, खाने-पीने की दुकानों की लंबी कतार देखने को मिल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










