Giridih news :गणतंत्र दिवस मुख्य को ले हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 24 Jan 2026 11:21 PM

विज्ञापन

Giridih news :झंडा मैदान में गणतंत्र दिवस की लेकर शनिवार को फुल रिहर्सल हुआ. डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ विमल कुमार ने परेड का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पूर्वाभ्यास के दौरान परेड दलों की सलामी, कार्यक्रमों की समय-सारिणी, मंच व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गयी. डीसी एवं एसपी ने समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. इस अवसर पर सार्जेंट मेजर सनी कुमार के द्वारा पूर्वाभ्यास में शामिल परेड दलों का नियमानुसार नेतृत्व किया गया.

लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील

उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों से गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. कहा कि हम सभी को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाना तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करना चाहिए. उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा के साथ सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि कार्यक्रम भव्य और यादगार बन सके. बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्या छह बजे नगर भवन में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola