Giridih News :घर लगी आग, धान व कपड़ा जला

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 10:42 PM

विज्ञापन

Giridih News :धनवार थाना क्षेत्र की परसन पंचायत के पुररेख खुर्द गांव में रविवार सुबह लगभग आठ बजे एक खपरैल मकान में आग लग गयी. इसमें घर में रखा धान और सामान जल गया.

विज्ञापन

भुक्तभोगी रामदेव यादव ने बताया कि उसका मकान के पीछे रखी जलावन की लकड़ी में आग लग गयी, जो छप्पर से होकर कमरे में फैलने लगी. जब घर के पीछे से धुआं निकलता देख हो-हल्ला किया. हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने लगे. आग से घर में रखा धान, कपड़ा समेत अन्य सामग्री जल गयी. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया. भुक्तभोगी ने बताया कि घटना सुबह घटने से नुकसान कम हुआ. लोगों ने बताया कि रामदेव खेती-बारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. रामदेव ने स्थानीय मुखिया व प्रशासन से अबुआ आवास देने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola