Giridih News :पोल्ट्री फाॅर्म में लगी आग, तीस हजार का नुकसान
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 11 Dec 2025 10:06 PM
Giridih News :बेंगाबाद पंचायत के फुरसोडीह गांव में बुधवार की देर रात बासुदेव मंडल के पोल्ट्री फाॅर्म में भीषण आग लग गयी. देर रात को अचानक आग की तेज लपटें उठते देख ग्रामीणों ने हल्ला करना शुरू किया. हल्ला सुनकर संचालक के परिजन पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गये.
फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी. फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. गुरुवार को पीड़ित की पत्नी सीता देवी ने थाना में आवेदन दिया है. कहा कि उसके घर से कुछ दूरी पर पोल्ट्री फाॅर्म है. देर रात को जब वे घर से बाहर निकली, तो पता चला कि उसके फाॅर्म में आग लगी हुई है. इस घटना में उसे तीस हजार का नुकसान हुआ है. कहा कि राहत की बात यह रही कि फार्म में मुर्गी नहीं थी, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकती था.
गांव के दो लोगों पर आग लगाने की जतायी आशंका
उन्होंने गांव के ही दो लोगों के पर आग लगाने का संदेह जताया है. कहा है कि दोनों ने पूर्व में फार्म को बनाने पर धमकी भी दी थी. आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










