शतचंडी महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2017 7:50 AM
भगवा ध्वज के साथ विधायक भी हुए शरीक गांडेय/बेंगाबाद. कलश यात्रा के साथ बुधवार को गांडेय प्रखंड के अंधरकोला में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा में श्रद्धालु धर्म की जीत हो अधर्म का नाश हो…,जय श्री राम…, बम बम भोले…आदि जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. कलश यात्रा में गांडेय विधायक प्रो. […]
भगवा ध्वज के साथ विधायक भी हुए शरीक
गांडेय/बेंगाबाद. कलश यात्रा के साथ बुधवार को गांडेय प्रखंड के अंधरकोला में सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ. कलश यात्रा में श्रद्धालु धर्म की जीत हो अधर्म का नाश हो…,जय श्री राम…, बम बम भोले…आदि जयकारे लगाते हुए चल रहे थे. कलश यात्रा में गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा भी भगवा ध्वज के साथ शरीक हुए. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.
कलश यात्रा में यज्ञाचार्य करुण मिश्रा के सानिध्य में यजमान नागेश्वर सिंह समेत यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुन्ना मंडल, सचिव गुलाब मंडल, कोषाध्यक्ष महेश्वरी सिंह, सह सचिव सहदेव राणा, अजीत सिंह, उप मुखिया देवचंद हांसदा, मनोज अमंडल, विकास राणा, भगीरथ मंडल, सुबोध सिंह, राजू मंडल, ललित सिंह, श्रीकांत राय, राजू रविदास, विधायक प्रतिनिधि दिनेश वर्मा, विवेक कुमार, सुनील रवानी आदि शामिल हुए. यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुन्ना मंडल व महेश्वरी सिंह ने बताया कि महायज्ञ में साध्वी शिरोमणि दूबे व भावना मिश्रा प्रवचन देंगी. पूर्णाहूति के बाद अंतिम दिन भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा.
इधर, बुधवार को बेंगाबाद चौक स्थित दुर्गा मंडा परिसर से भी भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में दर्जनों महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. वृंदावन से आये पंडित गोपाल जी महाराज की देखरेख में निकली कलश यात्रा मंडप परिसर से निकल कर मंडा अहार पहुंची. जहां मंगल कलश में जल भरा गया. इसके बाद पुन: सभी यज्ञ मंडप पहुंचे. मंडप प्रवेश के बाद कलश स्थापना की गयी. रामनवमी पूजा समिति के प्रवीण राम ने बताया कि मंदिर प्रागण में आज से नौ दिनों तक पंडित गोपालजी महाराज भागवत कथा व श्रीरामचरित मानस कथा सुनायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










