छेड़खानी निरोधक दस्ता का गठन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 7:56 AM
विज्ञापन
पहल. एसपी ने महिला सुरक्षा को ले दिये निर्देश महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पहल शुरू की है. इसके लिए दस्ता का गठन कर छेड़खानी की घटनाओं को रोकने की कवायद की जा रही है. साथ ही पीड़ित की सहायता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश एसपी ने दिये हैं. गिरिडीह : एसपी […]
विज्ञापन
पहल. एसपी ने महिला सुरक्षा को ले दिये निर्देश
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पहल शुरू की है. इसके लिए दस्ता का गठन कर छेड़खानी की घटनाओं को रोकने की कवायद की जा रही है. साथ ही पीड़ित की सहायता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश एसपी ने दिये हैं.
गिरिडीह : एसपी अखिलेश बी वारियर ने जिला स्तर पर महिला छेड़खानी निरोधक दस्ता का गठन कियाहै. इसके अलावा जिले के सभी डीएसपी, पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये हैं. जिला छेड़खानी निरोधक दस्ता का हेल्पलाइन नंबर (06532-228829) भी जारी किया गया है.
शहर में डीएसपी विजय आशीष कुजूर को इसका नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा इनको सहयोग करने की जिम्मेवारी महिला थाना प्रभारी चंद्रमोहन उरांव को सौंपी गयी है. इसी प्रकार एसपी ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस इंस्पेक्टर को अपने-अपने क्षेत्र में थाना प्रभारियों के सहयोग से अनुमंडल एवं अंचल स्तर पर छेड़खानी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया है. मनचलों पर भी नजर रखने को कहा गया है.
गुप्त रूप से निगरानी करेगा दस्ता
एसपी ने दस्ता को गुप्त रूप से पता कर शैक्षणिक संस्थानों, महत्वपूर्ण कार्यालयों, स्टेशन, बस स्टैंड, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल एवं शराब की दुकानों के आस-पास कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है. एसपी ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी पीड़ित के अभिभावक को थाना में आकर सूचना देने, एफआइआर दर्ज करने के लिए बाध्य नहीं किया जाये. ऐसे मामले में स्वयं पुलिस उसके घर जाकर बयान अंकित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










