सर्पदंश के बाद अंचल निरीक्षक बीजीएच रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2017 7:56 AM
विज्ञापन
बिरनी. बिरनी अंचल निरीक्षक सह हल्का कर्मचारी विजय चौधरी को बीते शनिवार की रात विषैले सांप ने पैर में डंस लिया. सर्पदंश के बाद हालत खराब होने पर ग्रामीणों ने उन्हें बिरनी पीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया. चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जेनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया. वह प्रखंड मुख्यालय […]
विज्ञापन
बिरनी. बिरनी अंचल निरीक्षक सह हल्का कर्मचारी विजय चौधरी को बीते शनिवार की रात विषैले सांप ने पैर में डंस लिया. सर्पदंश के बाद हालत खराब होने पर ग्रामीणों ने उन्हें बिरनी पीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया. चिकित्सा पदाधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो जेनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया. वह प्रखंड मुख्यालय स्थित सिमराढाब में किराये के घर में रहते हैं.
ग्रामीण व पंसस के पति बुधन बैठा ने रात में ही सीआई को बोकारो अस्पताल में भरती करा दिया. चिकित्सकों का कहना है कि उनकी स्थिति सामान्य है. शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी. सीआइ के परिजनों को सूचना दे दी गयी है. सीआइ की पत्नी व बच्चे बीजीएच पहुंच गये हैं. बताया कि सीआइ श्री चौधरी अपने आवास पर रात को कुरसी पर बैठे थे. इसी दौरान अचानक वहां विषैले सर्प करैत ने उनके पैर में डंस लिया. उनकी चिल्लाहट सुनकर लोग दौड़े और सांप को मारा गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










