नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोपी गया जेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 7:59 AM
विज्ञापन
मेडिकल जांच के लिए भेजी गयी लड़की बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके की जरूआडीह पंचायत से एक मार्च को नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. लड़की को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है. लड़की के परिजनों ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी […]
विज्ञापन
मेडिकल जांच के लिए भेजी गयी लड़की
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके की जरूआडीह पंचायत से एक मार्च को नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया. लड़की को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है. लड़की के परिजनों ने थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में लखनपुर गांव निवासी संतोष गुप्ता को नामजद किया गया था.
दो मार्च को बेंगाबाद पुलिस को पता चला कि लड़की को रांची के कोतवाली थाना पुलिस ने बरामद कर लियाहै,वहीं आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस को धोखा दे लड़की को साथ ले गया युवक भी धराया :सूचना पर रांची पहुंची बेंगाबाद पुलिस जब कोतवाली थाना पहुंची तो बताया गया कि लड़की को महिला थाना के सुपूर्द कर दिया गया है.
बेंगाबाद पुलिस जब रांची महिला थाना पहुंची तो यहां पता चला कि रांची के रातू रोड निवासी अजय वर्मा खुद को लड़की का रिश्तेदार बता लड़की को साथ में ले गया है. जब बेंगाबाद पुलिस ने रांची महिला थाना के पदाधिकारी को बताया कि अजय वर्मा नामक कोई रिश्तेदार लड़की का नहीं है तो महिला थाना पुलिस के होश उड़ गये. आनन-फानन में महिला थाना पुलिस के साथ बेंगाबाद पुलिस ने रांची में अजय वर्मा को ढूंढ़ निकाला और लड़की को बरामद कर अजय को भी गिरफ्तार कर बेंगाबाद पुलिस को सौंप दिया गया.
इस संदर्भ में बेंगाबाद के एएसआइ जेपीएन सिन्हा ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिये अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं लड़की का अगवा करने के आरोपी संतोष गुप्ता और पुलिस के साथ धोखाधड़ी कर लड़की को थाना से घर ले जानेवाले अजय वर्मा को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










