चार मुखिया को सम्मानित करेंगे पीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 7:58 AM
विज्ञापन
ओडीएफ पंचायत में किया है बेहतर काम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हैदराबाद में आयोजित है कार्यक्रम गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले की चार मुखिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे. पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल की ओर से चार मुखिया को हैदराबाद के लिए रवाना किया गया है. यह […]
विज्ञापन
ओडीएफ पंचायत में किया है बेहतर काम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हैदराबाद में आयोजित है कार्यक्रम
गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले की चार मुखिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे. पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल की ओर से चार मुखिया को हैदराबाद के लिए रवाना किया गया है. यह जानकारी पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल टू के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने दी. बताया कि गावां प्रखंड अंतर्गत पटना पंचायत की मुखिया मालती देवी, इसी प्रखंड के माल्डा की मुखिया सुकांता देवी, जमुआ प्रखंड अंतर्गत चिकमाडीह पंचायत की मुखिया साजला देवी व भलगुंदा की मुखिया मेरी सोरेन का चयन किया गया है.
ओडीएफ पंचायत में इन मुखिया ने बेहतर काम किया है. इस आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी गयी है. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इसकी अगुआई जिला समन्वयक सुमन कुमारी कर रही हैं. शुक्रवार को कार्यालय प्रांगण में चारों मुखिया को हैदराबाद के लिए रवाना किया गया. बताया गया कि यहां से ये लोग टाटा जायेंगी और इसके बाद ट्रेन से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी. मौके पर नियोति टुडू, अनिल कुमार, बबलू राय, रवींद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










