तीन दिन शराब दुकान बंद रखने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 7:58 AM
विज्ञापन
होली में हुड़दंगियों से निपटने को प्रशासन रहेगा मुस्तैद हजारीबाग रोड : होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को सरिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण ने की. लोगों की शिकायत को ध्यान मे रखते हुए होली के दौरान डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की […]
विज्ञापन
होली में हुड़दंगियों से निपटने को प्रशासन रहेगा मुस्तैद
हजारीबाग रोड : होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को सरिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई़
अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण ने की. लोगों की शिकायत को ध्यान मे रखते हुए होली के दौरान डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की गयी. वहीं तीन दिन शराब की दुकानें बंद रखने की बात कही गयी़ वहीं हुड़दंगियों से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहेगा वहीं पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोग क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए प्रशासन की मदद करेंगे़ इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गश्त की जाएगी.
मौके पर पुलिस अंचल निरीक्षणक कपिल पोद्दार, थाना प्रभारी सोनू चौधरी, जिप सदस्य रजनी कोर, अनूप पांडेय, उप प्रमुख रामदेव यादव, मुखिया बाल गोविंद मंडल, त्रिभुवन मंडल, विजय सिंह, मुखिया श्याम सुंदर वर्मा, लक्ष्मण मंडल, रफीक अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी, निर्मल मंडल, केदार मंडल, मनोहर यादव, बैजनाथ सिंह आदि उपस्थित थे़
बगोदर. होली को लेकर बगोदर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजीव कुमार ने की. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस इस्पेक्टर कपिल देव पोद्दार उपस्थित थे़ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील लोगों से की गयी. वहीं पर्व के दौरान डीजे साउंड पर रोक लगाने की बात कही गयी़ तीन दिन तक शराब दुकानें बंद रखने की बात कही गयी़ मौके पर कुलदीप साव, सअनि शिवाधार सिंह, शिव रत्न यादव, मुखिया डाॅ शशि भूषण , गुडिया देवी, धीरन सिंह, सदाकत अंसारी, दिलीप रजक, शेखावत अंसारी, प्रकाश मंडल व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










