हत्यारों की गिरफ्तारी को ले एसडीपीओ कार्यालय घेरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 8:53 AM

विज्ञापन

भूख हड़ताल की दी चेतावनी राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी मुसलिम अंसारी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वहां के महिला-पुरुषों ने मंगलवार खोरीमहुआ एसडीपीओ के धनवार कार्यालय का घेराव किया. आंदोलन माले के बैनर तले हुआ. घेराव के पूर्व लोगों ने खोरीमहुआ चौक से लेकर धनवार स्थित एसडीपीओ कार्यालय […]

विज्ञापन
भूख हड़ताल की दी चेतावनी
राजधनवार : धनवार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी मुसलिम अंसारी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वहां के महिला-पुरुषों ने मंगलवार खोरीमहुआ एसडीपीओ के धनवार कार्यालय का घेराव किया.
आंदोलन माले के बैनर तले हुआ. घेराव के पूर्व लोगों ने खोरीमहुआ चौक से लेकर धनवार स्थित एसडीपीओ कार्यालय तक माले सचिव किशोरी अग्रवाल की अगुआई में रैली भी निकाली. आंदोलन में मुख्य रूप से भाग ले रहे धनवार विधायक राजकुमार यादव ने स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए 20 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि अगर समय सीमा के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो एसडीपीओ कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होंगे. कहा कि हत्याकांड में युधिष्ठिर तिवारी की गिरफ्तारी होने के बाद स्थानीय पुलिस को जो तेजी लानी थी, ये काम धनवार पुलिस नहीं कर रही है.
जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन: एसडीपीओ अनिल शंकर, पुलिस निरीक्षक अनूप कर्मकार व थाना प्रभारी नीरज सिंह ने विधायक को आश्वत किया कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. विधायक ने खोरीमहुआ एसडीपीओ को एक मेमोरेंडम देकर अनुमंडल क्षेत्र में हुई हत्या व अपराधों में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola