सभी कमेटियों से इंटक को बाहर रखने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 8:49 AM
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया डीपी को लिखा पत्र बेरमो. इंटक को सभी कमेटियों से बाहर रखने के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आदेश को बहाल रखने को लेकर कोयला मंत्रालय के कन्सल्टेंट डीएस रावत ने कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक को पत्र लिखा है. इसमें कहा कि दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में […]
विज्ञापन
कोयला मंत्रालय ने कोल इंडिया डीपी को लिखा पत्र
बेरमो. इंटक को सभी कमेटियों से बाहर रखने के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आदेश को बहाल रखने को लेकर कोयला मंत्रालय के कन्सल्टेंट डीएस रावत ने कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक को पत्र लिखा है. इसमें कहा कि दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में इंटक को कोल इंडिया व इसकी किसी भी अनुषांगिक कंपनियों में होने वाली बैठक में शामिल नहीं किया जाये. इस आदेश के बाद अब इंटक का कोई प्रतिनिधि आइएलओ, ऑल स्टैंडिंग कमेटी, ऑल पीएसयू, श्रमिक शिक्षा बोर्ड, वेलफेयर कमेटी के अलावा सरकार की सलाहकार समितियों की बैठक में शामिल नहीं होगा. मालूम हो कि पूर्व में केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने पत्र जारी कर हाइकोर्ट का फैसला आने तक इंटक के सभी गुटों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कमेटियों से बाहर करने का आदेश जारी किया था.
इससे पूर्व दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में इंटक को जेबीसीसीआइ से बाहर कर दिया गया था. इधर, इंटक के रेड्डी व ददई दुबे गुट के मामले पर 20 जनवरी को दिल्ली हाइकोर्ट में सुनवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










