मालवाहक ट्रक पलटा, तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2017 8:48 AM

विज्ञापन

तिसरी-खिजुरी के बीच थम्भाचक मुख्य पथ पर घटी घटना तिसरी. तिसरी-खिजुरी के बीच थम्भाचक मुख्य पथ के किनारे एक गड्ढे में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे एक मालवाहक ट्रक पलट गया.उसपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि कई लोग बाल-बाल बचे. घायलों का इलाज aतिसरी पुलिस के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]

विज्ञापन
तिसरी-खिजुरी के बीच थम्भाचक मुख्य पथ पर घटी घटना
तिसरी. तिसरी-खिजुरी के बीच थम्भाचक मुख्य पथ के किनारे एक गड्ढे में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे एक मालवाहक ट्रक पलट गया.उसपर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि कई लोग बाल-बाल बचे. घायलों का इलाज aतिसरी पुलिस के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद पप्पू साव को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.
उक्त ट्रक मिर्जागंज से व्यापारियों का सामान लादकर गावां हाट जा रहा था. थंभाचक के पास ट्रक का पहिया ब्लास्ट कर गया और ट्रक गड्ढे में जा गिरा. घटना में राजकुमार साव, पप्पू साव व मुकेश साव घायल हो गये. सूचना मिलने पर तिसरी थाना के एएसआइ भोला प्रसाद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तिसरी पीएचसी में भर्ती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola