स्कूल वैन से दो बच्चियां गिरीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2017 8:12 AM
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की जर्जर हालत के कारण बच्चों की जिंदगी खतरे में रहती है. बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इसे लेकर प्रभात खबर भी लोगों को संभावित खतरे से आगाह करता रहा है, इसके बाद भी न तो वाहन मालिक चेत रहे हैं और न स्कूल प्रबंधन. वे […]
विज्ञापन
स्कूली वाहनों की जर्जर हालत के कारण बच्चों की जिंदगी खतरे में रहती है. बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. इसे लेकर प्रभात खबर भी लोगों को संभावित खतरे से आगाह करता रहा है, इसके बाद भी न तो वाहन मालिक चेत रहे हैं और न स्कूल प्रबंधन. वे शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं.
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के टावर चौक के पास मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया. एक स्कूल वैन का गेट अचानक खुल गया. इससे अंदर बैठीं दो बच्चियां सड़क पर गिर गयीं, हालांकि वाहन की रफ्तार कम रहने के कारण दोनों बच्चियों को हल्की चोट लगी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
लोगों ने बच्चियों को उठाकर वैन में बैठाया. इस क्रम में वाहन के चालक को लोगों ने फटकारा और सावधानी बरतने की हिदायत दी. मंगलवार को कार्मेल स्कूल में छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रहा था. कई बच्चों को उतारने के बाद वैन में 6-7 बच्चे बैठे हुए थे. टावर चौक के पास भीड़ रहने के कारण चालक वाहन धीरे-धीरे चला रहा था. दोपहर लगभग 2.30 बजे अचानक वैन का दाहिना गेट खुल गया और गेट से सट कर बैठी 5-6 वर्ष की दो छात्राएं गिर गयीं. संयोग था कि जिस वक्त बच्चियां सड़क पर गिरी उस समय कोई वाहन पीछे से नहीं आ रहा था, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी. घटना के बाद बच्चियां व वैन में बैठे अन्य बच्चे डर से रोने लगे.
बता दें कि बच्चों को कई स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने में उपयोग किये जानेवाले ज्यादातर गाड़ियों की हालत खराब है. ज्यादातर वैन पुराने और जर्जर अवस्था में हैं. इन वाहनों पर रोक लगाने की मांग पूर्व में भी उठती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










