मनचले फरार और निर्दोष की फजीहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2017 8:11 AM
विज्ञापन
गिरिडीह. आरके महिला कॉलेज के पास छात्राओं पर छींटाकशी का खामियाजा दो निर्दोष छात्रों को भुगतना पड़ा. छेड़खानी के संदेह पर दोनो छात्रों को थाना लाया गया. थाना में दोनों के संदर्भ में पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के बाद निर्दोष पाये जाने पर छोड़ दिया गया. मंगलवार की सुबह नगर थाना के अनि फैज रब्बानी […]
विज्ञापन
गिरिडीह. आरके महिला कॉलेज के पास छात्राओं पर छींटाकशी का खामियाजा दो निर्दोष छात्रों को भुगतना पड़ा. छेड़खानी के संदेह पर दोनो छात्रों को थाना लाया गया. थाना में दोनों के संदर्भ में पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के बाद निर्दोष पाये जाने पर छोड़ दिया गया. मंगलवार की सुबह नगर थाना के अनि फैज रब्बानी को शिकायत की गयी कि कॉलेज के समीप कुछ मनचले छात्राओं से छेड़खानी कर रहे हैं.
सूचना पर नगर पुलिस पहुंची तो कॉलेज के आसपास मंडरा रहे युवक भाग खड़े हुए. इसी दौरान कॉलेज के समीप से दो युवकों को पुलिस ने पकड़कर थाना लाया. दोनों युवकों ने बताया कि वे इंजीनियरिंग के छात्र हैं और उस मार्ग से गुजर रहे थे. दोनों ने कहा कि उनका छेड़खानी की घटना से कोई सरोकार नहीं है. दोनों युवकों की बातों की सत्यता की जांच की गयी. श्री रब्बानी ने बताया कि जांच में पाया गया कि दोनों युवक सही बता रहे हैं. इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










