आउटसोर्सिंग के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल : मोरचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2016 12:00 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : झारखंड क्रांतिकारी विकास मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन प्रेषित किया है. ज्ञापन के माध्यम से नेताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग के नाम पर झारखंड में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है. श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न […]

विज्ञापन

गिरिडीह : झारखंड क्रांतिकारी विकास मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन प्रेषित किया है. ज्ञापन के माध्यम से नेताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग के नाम पर झारखंड में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है. श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण के दौरान पता चला है कि कम राशि में आउटसोर्सिंग के ठेकेदार मजदूरों से काम लेते हैं. जितने पदों पर एकरारनामा होता है उससे करीब आधे पदों पर लोगों को नियुक्त किया जाता है.

किसी मजदूर या कर्मियों का इपीएफ योजना एवं इएसआइ कार्ड का कोई प्रमाण पत्र ठेकेदार नहीं देते हैं. विद्युत विभाग में दो वर्षों से वेतन नहीं दिया गया है. ठेकेदार द्वारा कहा जाता है कि मीटर की जांच के नाम पर तुम अपनी व्यवस्था कर लो. नेताद्वय ने कई विभागों का जिक्र कर मामले में ठोस कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola