जमुआ में वज्रपात से युवक की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 6:50 AM
विज्ञापन
जमुआ थाना क्षेत्र के चापादहा में रविवार देर शाम को वज्रपात से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जैनुल अंसारी (पिता सुरतली मियां) देर शाम को गांव के ही मैदान की ओर गया था. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया . घटना के बाद परिजन उसे लेकर जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग […]
विज्ञापन
जमुआ थाना क्षेत्र के चापादहा में रविवार देर शाम को वज्रपात से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जैनुल अंसारी (पिता सुरतली मियां) देर शाम को गांव के ही मैदान की ओर गया था.
इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आ गया . घटना के बाद परिजन उसे लेकर जमुआ स्थित दुबे नर्सिंग होम पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी के बाद पोबी मुखिया नकुल पासवान, ग्रामीण मो रज़्ज़ाक, मो. करीम, मो. नोशाद, मो. अकबर, मो. युसूफ ने शोक जताया है.
बेंगाबाद में करंट से महिला की मौत
बेंगाबाद प्रखंड के दुधीटांड़ निवासी बलदेव राम की पत्नी प्रेमलता देवी(65) की मौत सोमवार को करंट की चपेट में आ जाने से हो गयी. वह सुबह घर से बाहर निकलकर टहलने के लिए मैदान की ओर जा रही थी. इस दौरान पहले से गिरे तार की चपेट में आयी. सूचना पर लोग जुटे और ट्रांसफाॅर्मर से लाइन को कटवाकर शव को तार से दूर लाया.
खबर पाकर उप प्रमुख उपेंद्र कुमार, मुखिया तीतू पासी सहित कई घटनास्थल पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से कई जानें जा चुकी है. सूचना देने के बाद भी जर्जर तार को नहीं बदला जा रहा है. इधर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पीके झा ने घटना की सूचना से इंकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










