बेंगाबाद के मजदूर की हैदराबाद में मौत, मातम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2016 8:10 AM
बेंगाबाद : हैदराबाद में मजदूरी करने गये चपुआडीह पंचायत के बिराजपुर निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र रूपेश यादव की मौत बुधवार को हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर परिजन हैदराबाद रवाना हो चुके हैं. मौत की खबर से गांव में मातम है. बताया जाता है कि रूपेश यादव (19) पिछले डेढ़ साल से हैदराबाद […]
बेंगाबाद : हैदराबाद में मजदूरी करने गये चपुआडीह पंचायत के बिराजपुर निवासी लक्ष्मी यादव के पुत्र रूपेश यादव की मौत बुधवार को हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर परिजन हैदराबाद रवाना हो चुके हैं. मौत की खबर से गांव में मातम है. बताया जाता है कि रूपेश यादव (19) पिछले डेढ़ साल से हैदराबाद के एक होटल में काम कर रहा था. बुधवार को होटल के मालिक ने परिजनों को दूरभाष पर फिसल कर गिरने से रूपेश की मौत हो जाने की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










