सरिया में जेसीबी जलाने का आरोपी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2016 8:10 AM
विज्ञापन
सरिया/हजारीबाग रोड. सरिया थाना क्षेत्र के घुटिया पेसरा गांव में सड़क निर्माण में लगी कंपनी की जेसीबी मशीन जलाने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया है. आरोपी का नाम कुतुब खान है. वह चिरूवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह (जिला बोकारो) का रहने वाला है़ यह […]
विज्ञापन
सरिया/हजारीबाग रोड. सरिया थाना क्षेत्र के घुटिया पेसरा गांव में सड़क निर्माण में लगी कंपनी की जेसीबी मशीन जलाने के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया है. आरोपी का नाम कुतुब खान है. वह चिरूवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह (जिला बोकारो) का रहने वाला है़ यह जानकारी गुरुवार को बगोदर-सरिया एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. बताया कि कुतुब खान गोमिया थाना क्षेत्र में एक लूटकांड तथा मोटर साइकिल चोरी व बगोदर थाना में आर्म्स एक्ट के मामले में भी पहले भी जेल जा चुका है .
16 जुलाई को घुटिया पेसरा गांव में सड़क निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंचार्ज से रंगदारी मांगी गयी थी, नहीं देने पर चार जेसीबी मशीन को जला दिया गया था. श्री शर्मा ने बताया कि छानबीन में पता चला कि हजारीबाग जेल में बंद उमेश पांडेय व मुकेश राणा ने इसकी साजिश रची थी. मामले में विनोद यादव, छोटू मंडल तथा योगेंद्र मंडल पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है़ एसडीपीओ ने बताया कि कुतुब खान ने पूछताछ में कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है . प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरिया थाना प्रभारी केएन सिंह समेत पुलिस जवान मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










