पारा शिक्षक ने स्कूल बंद कराने का किया विरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2016 8:09 AM
गिरिडीह. हड़ताली पारा शिक्षकों द्वारा विद्यालय बंद कराने का विरोध महतोडीह स्थित उमवि के एक पारा शिक्षक ने किया. मामला थाना तक पहुंच गया. बताया जाता है कि बुधवार को हड़ताल को लेकर पारा शिक्षकों का एक दल महतोडीह स्थित उमवि पहुंचा. स्कूल पर बच्चों को पढ़ा रहे पारा शिक्षक जयंत मंडल को पठन-पाठन कार्य […]
गिरिडीह. हड़ताली पारा शिक्षकों द्वारा विद्यालय बंद कराने का विरोध महतोडीह स्थित उमवि के एक पारा शिक्षक ने किया. मामला थाना तक पहुंच गया. बताया जाता है कि बुधवार को हड़ताल को लेकर पारा शिक्षकों का एक दल महतोडीह स्थित उमवि पहुंचा. स्कूल पर बच्चों को पढ़ा रहे पारा शिक्षक जयंत मंडल को पठन-पाठन कार्य को रोकने को कहा तो जयंत मंडल ने इनकार कर दिया. मामले को लेकर हो-हंगामा शुरू हो गया. हंगामा की खबर सुन कर आसपास के ग्रामीण भी जुट गये. ग्रामीणों को देखते हुए हड़ताली पारा शिक्षक महतोडीह से वापस लौट गये और थाना में पारा शिक्षक जयंत मंडल के खिलाफ शिकायत कर दी. मामले को लेकर झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के ठाकुर दास, महेंद्र दास, जीतू मंडल, निरंजन मंडल समेत कई पारा शिक्षकों ने मुफस्सिल थाना में पारा शिक्षक जयंत मंडल के खिलाफ मारपीट व बाइक छीनने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है.
इधर, पारा शिक्षक जयंत मंडल ने भी झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के कई सदस्यों पर मारपीट करने व जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. थाना में मामला जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता की भी बात शुरू हो गयी है. दोनों पक्षों को पुलिस ने गुरुवार को थाना बुलाया और दोनों पक्षों की बातों को सुना. इस संबंध में सअनि सुनील कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के आवेदन की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जायेगी.
24 को ‘घंटा बजाओ-निद्रा भगाओ’ कार्यक्रम
24 सितंबर को जिले के सभी चारों सत्ता पक्ष के विधायकों के आवास पर ‘घंटा बजाओ-निद्रा भगाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. साथ ही 28 सितंबर को परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसके अलावा 25 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालय में रसोइया संघ की प्रखंड कमेटी का गठन और 30 सितंबर को रांची में राज्य परियोजना कार्यालय का घेराव किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










