प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2016 8:29 AM

विज्ञापन

गांडेय : पुलिस-प्रशासन की पहल पर बुधवार को एक नाबालिग की शादी रुकवा दी गयी. पुलिस प्रशासन ने वर-वधू पक्ष के लोगाें से वार्ता कर लड़की के बालिग होने तक शादी पर रोक देने का बांड भरवाया है. मामला गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल पंचायत के भंडरकुंडा गांव का है. भंडरकुंडा निवासी मुमताज अंसारी के […]

विज्ञापन
गांडेय : पुलिस-प्रशासन की पहल पर बुधवार को एक नाबालिग की शादी रुकवा दी गयी. पुलिस प्रशासन ने वर-वधू पक्ष के लोगाें से वार्ता कर लड़की के बालिग होने तक शादी पर रोक देने का बांड भरवाया है. मामला गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल पंचायत के भंडरकुंडा गांव का है. भंडरकुंडा निवासी मुमताज अंसारी के पुत्र इश्तिखार अंसारी की शादी गांव के ही एक नाबालिग लड़की के साथ तय हुई थी. लड़की के नाबालिग होने की सूचना कतिपय ग्रामीणों ने डीसी व एसडीओ को दी. इसके बाद डीसी व एसडीओ ने बीडीओ, सीओ को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया.
बुधवार को बीडीओ कपिल कुमार, सीओ रामा रविदास, थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, उप प्रमुख मो. अकबर, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. अधिकारी दोनों के परिजनों से मिले और लड़की के बालिग होने पर ही शादी करवाने का बांड भरवाया. मौके पर संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कई सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola