कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 7:38 AM
विज्ञापन
नगर पर्षद क्षेत्र में जनहित के कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव किया. कहा कि क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं. इस दौरान वार्ड पार्षदों ने उन्हें 14 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा. गिरिडीह : वार्ड […]
विज्ञापन
नगर पर्षद क्षेत्र में जनहित के कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव किया. कहा कि क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं. इस दौरान वार्ड पार्षदों ने उन्हें 14 सूत्री मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा.
गिरिडीह : वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने कहा कि नगर पर्षद की ओर से जनहित में कोई भी काम सही तरीके से क्रियान्वित नहीं हो पा रहा है. इससे लोगों में भारी आक्रोश है. पेयजल, प्रकाश व्यवस्था समेत वार्ड पार्षदों का मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है. वार्ड नंबर 7, 9, 16, 17, 18, 24, 26 में पेयजलापूर्ति की स्थिति लचर है. लोग पेयजल समस्या से त्रस्त हैं.
श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2008 से नक्शा पास करने का जितना लंबित मामला है, उसे एक सप्ताह के अंदर निष्पादित किया जाये. आरोप लगाया कि नक्शा निष्पादन में उगाही की जा रही है. इस बाबत नागरिकों की ओर से लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. कहा कि अग्रवाला लॉज के पास आधा-अधूरा कल्भर्ट का निर्माण किया गया है.
संबंधित संवदेक का नाम काली सूची में डालने और दो दिनों के अंदर आइएसडीपी आवास का भुगतान करने की मांग की. वार्ड पार्षद बाबुल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है. बोर्ड में पारित होने के बाद भी कई इलाकों में एलइडी लाइट नहीं लगायी जा रही है. नगर पर्षद बोर्ड द्वारा पारित रोड कालीकरण का टेंडर हॉट मिक्स प्लांट से कराया जाये.
वार्ड पार्षद बिजेंद्र यादव ने कहा कि ईद को देखते हुए सभी वार्डों में प्रकाश की व्यवस्था एवं मुसलिम बहुल क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाये. कहा कि जिस पदाधिकारी पर पेयजलापूर्ति की जिम्मेवारी है, वह जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं. संबंधित जेइ लोगों का फोन ही रिसीव नहीं करते हैं.
ज्ञापन में पार्षद चंद्रदेव यादव, मुकेश साव, नीलम झा, गंगा देवी, माया देवी, सुनीता देवी, पूनम वर्णवाल आदि के हस्ताक्षर शामिल हैं. ज्ञापन सौंपने के क्रम में वार्ड पार्षदों एवं कार्यपालक पदाधिकारी के बीच सभी मांगों पर चर्चा की गयी. शहरी क्षेत्र की कई समस्याओं का जिक्र करते हुए इसके जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










