डीएसपी ने जब्त किया लकड़ी लदा तीन ठेला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2016 7:37 AM
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के झंडा मैदान के समीप डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने सोमवार को अवैध लकड़ी लदे तीन ठेला को जब्त किया. ठेला पर शीशम की लकड़ी लदी थी. ठेला लेकर जा रहा मजदूर फरार हो गया. इसी दौरान डीएसपी श्री कुजूर ने बगैर नंबर के एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा, उसपर […]
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के झंडा मैदान के समीप डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने सोमवार को अवैध लकड़ी लदे तीन ठेला को जब्त किया. ठेला पर शीशम की लकड़ी लदी थी. ठेला लेकर जा रहा मजदूर फरार हो गया. इसी दौरान डीएसपी श्री कुजूर ने बगैर नंबर के एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा, उसपर गिट्टी लदी थी. दोनों को वन विभाग को सौंप दिया गया.
मनचलों को चेताया : इधर इस दौरान डीएसपी श्री कुजूर ने इस क्षेत्र में छेड़खानी करने वाले मनचलों की भी खोज की. कई मनचलों को श्री कुजूर ने चेताया. बताया जाता है कि झंडा मैदान के समीप स्कूल व महिला कॉलेज है. यहां पर पढ़नेवाली छात्राएं मनचलों से परेशान रहती हैं. इसकी शिकायत पर डीएसपी ने इस इलाके का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










