पत्नी से नाराजगी, मार डाला बेटे को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2016 8:15 AM

विज्ञापन

21 जून को मुफस्सिल थाना इलाके के कोलडीहा स्थित बंगाल कोल के बंद पड़े चानक में मिले बच्चे के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस के अनुसार पिता ने ही बच्चे की हत्या की थी. गिरिडीह : बच्चे की हत्या के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने आरोपी पिता मो शेरू को आजाद […]

विज्ञापन
21 जून को मुफस्सिल थाना इलाके के कोलडीहा स्थित बंगाल कोल के बंद पड़े चानक में मिले बच्चे के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस के अनुसार पिता ने ही बच्चे की हत्या की थी.
गिरिडीह : बच्चे की हत्या के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने आरोपी पिता मो शेरू को आजाद नगर स्थित उसके गिरफ्तार कर लिया लिया है. गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शेरू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है. उसके साथ घरवाले सौतेला व्यवहार करते थे. न तो पत्नी ठीक से बात करती थी और न ही मां. ससुरालवाले भी उसके साथ बेरूखी से पेश आते थे. कहा कि उसकी पत्नी दूसरे के घरों में जाकर काम करती है और कभी कभी घर नहीं आती थी. जहां काम करती थी वहीं रुक जाती थी. इस व्यवहार से वह काफी तनाव में रहता था. तनाव व गुस्से के कारण ही उसने अपने बेटे को चानक में धकेल कर मार दिया था.
पहले खिलायी लिट्टी, फिर दिया धक्का
शेरू ने पुलिस को बताया कहा कि उसका बेटा हाल के दिनों में अपनी दादी जमीला खातून के पास रहता था. 10 जून की दोपहर को वह अपनी मां के घर आजादनगर गया और सोहेल को कोलडीहा स्थित अपने किराये के मकान में पहुंचा. घर में पत्नी नहीं थी इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और वह सोहेल को लेकर कोलडीहा के पास स्थित चानक के पास चला गया. वहां उसने पहले सोहेल को लिट्टी खिलायी और उसे चानक की खिड़की के पास बैठाकर धक्का दे दिया. घटना के बाद उसने परिजनों को बताया कि सोहेल कहीं गुम हो गया है और वह भी उसे खोजने का नाटक करने लगा.
शव मिलते ही पुलिस को पिता पर हो गया था शक
थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चानक से बच्चे का शव मिलते ही छानबीन की गयी तो मृतक के पिता पर ही शक की सूई जा रही थी. पूरी पड़ताल के बाद यह साफ हो गया कि शेरू ने ही अपने बेटे को मारा है. गुरुवार को शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया. शेरू ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है.
21 जून को निकाली गयी थी बच्चे की लाश, मां ने दर्ज करायी थी हत्या की प्राथमिकी
20 जून को कुछ ग्रामीणों ने बंद पड़े चानक में एक बच्चे का शव देखने के बाद मामले की सूचना मुफस्सिल थाना प्रभारी को दी थी. 21 जून को चानक से बच्चे का शव निकाला गया. बच्चे की पहचान शेरू की पत्नी सायरा बानो ने अपने बेटे सोहेल (6)के रूप में की थी. बताया था कि 11 दिनों से उसका पुत्र लापता है. सायरा बानो ने 21 जून को मामले को लेकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola