एक से अधिक आइडी पर ही दें कमरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2016 8:14 AM
विज्ञापन
होटल संचालकों के साथ डीएसपी ने की बैठक शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये कई निर्देश संदेह पर तुरंत पुलिस को दें सूचना गिरिडीह : शहर की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को शहर के होटल संचालक व प्रबंधकों के साथ डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने नगर थाना में बैठक की.कहा कि होटल में कमरा […]
विज्ञापन
होटल संचालकों के साथ डीएसपी ने की बैठक
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिये कई निर्देश
संदेह पर तुरंत पुलिस को दें सूचना
गिरिडीह : शहर की सुरक्षा को लेकर गुरुवार को शहर के होटल संचालक व प्रबंधकों के साथ डीएसपी विजय आशीष कुजूर ने नगर थाना में बैठक की.कहा कि होटल में कमरा बुक कराने वाले लोगों की पूरी पहचान व डिटेल रखना जरूरी है. एक से अधिक पहचान पत्र (आइडी)व एक से अधिक मोबाइल नंबर लेने के बाद ही कमरा दिया जाये. वहीं बुकिंग करने के बाद अगर किसी पर कोई संदेह हो तो इसकी सूचना तुरंत थाना को दें. कहा कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा को हमेशा चालू रखें.
लगाये कैमरा का एंगल बाहर के अलावा रिस्पेशन सेंटर पर भी रखे. डीएसपी श्री कुजूर ने कहा कि शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह का निर्देश जारी किया गया है. कहा कि पुलिस का सहयोग होटल करें, हर सूचना पर जांच की जायेगी. बैठक में अवर निरीक्षक रजत कुमार भी मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










