जिप सदस्यों ने उठाये सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 8:27 AM
विज्ञापन
गिरिडीह. बुधवार को जिला परिषद की बैठक में जिप सदस्य जयंती चौधरी व किरण देवी ने सदर अस्पताल में एक्सपायरी दवा बांटने वालों पर कार्रवाई के साथ पीएचसी में महिला चिकित्सक पदस्थापित करने की मांग की. सदस्य मनोवर हसन व कैलाश यादव ने टैंकर क्रय में गडबड़ी का मामला उठाया. जिप सदस्य पूनम महतो व […]
विज्ञापन
गिरिडीह. बुधवार को जिला परिषद की बैठक में जिप सदस्य जयंती चौधरी व किरण देवी ने सदर अस्पताल में एक्सपायरी दवा बांटने वालों पर कार्रवाई के साथ पीएचसी में महिला चिकित्सक पदस्थापित करने की मांग की. सदस्य मनोवर हसन व कैलाश यादव ने टैंकर क्रय में गडबड़ी का मामला उठाया.
जिप सदस्य पूनम महतो व बगोदर प्रमुख मुस्ताक अंसारी ने पोषण सखी का चयन रद्द करने की मांग की. जिप सदस्य गजेंद्र महतो ने 1932 के खतियान के आधार पर झारखंड में स्थानीयता निती बनाने की मांग की. धनवार विधायक के प्रतिनिधि राजेश यादव ने गांडेय समेत पूरे जिला में घटिया शौचालय निर्माण का आरोप लगाया. गिरिडीह विधायक प्रतिनिधि अनुप कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंडों में लाभुकों के बीच गेहूं वितरण की मांग की. जिप सदस्य सरिता देवी, रेखा अग्रवाल व आसमां खातून ने गरीबों को राशन नहीं देने का मामला उठाया और राशन नहीं देने पर गरीबों को मुआवजा देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










