मवि डोरंडा में बच्चों के बीच बंटी पोशाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2016 8:28 AM
विज्ञापन
राजधनवार : मध्य विद्यालय डोरंडा में मंगलवार को बच्चों के बीच पोशाक बांटी गयी. बीइइओ पंडेरीबाई तथा मुखिया मंजु देवी ने बच्चों को पोशाक दी. स्कूल के सचिव बासुदेव प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि नयी समिति के गठन के कारण ही पोशाक वितरण में विलंब हुआ है. मौके पर ग्राशिस अध्यक्ष रवींद्र कुमार, पूर्व मुखिया […]
विज्ञापन
राजधनवार : मध्य विद्यालय डोरंडा में मंगलवार को बच्चों के बीच पोशाक बांटी गयी. बीइइओ पंडेरीबाई तथा मुखिया मंजु देवी ने बच्चों को पोशाक दी. स्कूल के सचिव बासुदेव प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि नयी समिति के गठन के कारण ही पोशाक वितरण में विलंब हुआ है. मौके पर ग्राशिस अध्यक्ष रवींद्र कुमार, पूर्व मुखिया मनोज राम, मुखिया प्रतिनिधि सुनील मोदी, उप मुखिया नरेश यादव, सीआरपी नंदकिशोर राय, शिक्षक प्रवीण सिंह, सुरेश राम, सुरेंद्र राम, रीना सिन्हा, गुड़िया देवी, आशीष उज्ज्वल आदि मौजूद थे.
चार वर्षों से बंद पड़े कमरे के ताले को तोड़ा : इस दौरान पूर्व के सचिव द्वारा भवन निर्माण की सामग्री रख बंद कर दिये गये कमरे का ताला भी तोड़ा गया. कमरे में 80 बोरा खराब सीमेंट, लगभग एक क्विंटल कटा हुआ छड़ मिला. लोगों ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण में विवाद के बाद तत्कालीन सचिव ने उक्त सामग्री को कमरे में रखवा कर ताला बंद करवा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










