राजधनवार : होटलों में छापा, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 9:06 AM
विज्ञापन
राजधनवार : धनवार थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात चादगर से अरखांगो तक कइ लाइन होटलों व दुकानों में शराब को लेकर छापामारी की. इस क्रम में पुलिस ने होटलों की तलाशी भी ली. चादगर की एक पान गुमटी में शराब मिलनेपर गुमटी मालिक अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. चादगर के ही एक […]
विज्ञापन
राजधनवार : धनवार थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात चादगर से अरखांगो तक कइ लाइन होटलों व दुकानों में शराब को लेकर छापामारी की. इस क्रम में पुलिस ने होटलों की तलाशी भी ली. चादगर की एक पान गुमटी में शराब मिलनेपर गुमटी मालिक अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया.
चादगर के ही एक होटल में भी शराब मिली. मालिक किसगो निवासी कैलाश मंडल को भी गिरफ्तार किया गया. होटल में शराब मिलने पर घोड़थंभा के शर्मा होटल के संचालक सुनील शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि डोरंडा के अमरजीत होटल, गोलू होटल, खोरीमहुआ के बंधन होटल सहित कई ठिकानों पर एक बजे रात तक अभियान चला. शनिवार सुबह तीन गिरफ्तार को गिरिडीह भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










