तिसरी : सर्पदंश से पुत्र की मौत, पिता गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 9:06 AM
विज्ञापन
तिसरी : तिसरी प्रखंड अंतर्गत खटपोंक पंचायत के कर्णपुरा गांव में शुक्रवार की रात विषैले सांप ने पूरन हांसदा व उसके तीन वर्षीय पुत्र संतोष हांसदा को डंस लिया. संतोष हांसदा की मौत सर्पदंश से हो गयी. पित का इलाज बेलाटांड़ मिशन अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. शुक्रवार […]
विज्ञापन
तिसरी : तिसरी प्रखंड अंतर्गत खटपोंक पंचायत के कर्णपुरा गांव में शुक्रवार की रात विषैले सांप ने पूरन हांसदा व उसके तीन वर्षीय पुत्र संतोष हांसदा को डंस लिया. संतोष हांसदा की मौत सर्पदंश से हो गयी. पित का इलाज बेलाटांड़ मिशन अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
शुक्रवार की रात पूरन हांसदा व संतोष एक ही खाट पर सोये हुए थे. रात करीब तीन बजे किसी सांप ने दोनों को डंस लिया. हो-हल्ला होने पर गांव वाले पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए बेलाटांड़ मिशन अस्पताल ले जाने लगे. रास्ते में ही संतोष ने दम तोड़ दिया. खबर पाते ही खटपोंक की मुखिया मीना देवी कर्णपुरा गांव पहुंची और परिवार को ढांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










