बीइइओ ने 11 सीआरपी को किया शो-कॉज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2016 9:05 AM

विज्ञापन

शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश गिरिडीह : सदर प्रखंड के बीइइओ अबुल वफा ने साप्ताहिक बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर 11 संकुल साधन सेवियों को शो-कॉज किया है. इनमें प्रमुख रूप से सदानंद प्रजापति, दीपक राय, मनमीत कुमार, किरण कुमार वर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुशील मिश्रा, मदन मोहन सिंह, अमलेंदु […]

विज्ञापन

शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

गिरिडीह : सदर प्रखंड के बीइइओ अबुल वफा ने साप्ताहिक बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर 11 संकुल साधन सेवियों को शो-कॉज किया है. इनमें प्रमुख रूप से सदानंद प्रजापति, दीपक राय, मनमीत कुमार, किरण कुमार वर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुशील मिश्रा, मदन मोहन सिंह, अमलेंदु सिन्हा, रघुनंदन लाल रजक, संतोष गुप्ता, राजेंद्र पांडेय शामिल हैं. शनिवार को बीइइओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों व प्रधान पारा शिक्षकों के साथ बीआरसी में बैठक की. बीइइओ ने शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही विद्यालयों में समय पर प्रार्थना सभा आयोजित करने की बात कही. बीइइओ ने कहा कि कक्षा तीन, चार व पांच की पाठ्य पुस्तकें बीआरसी में पहुंच गयी है. संबंधित शिक्षक अविलंब पाठ्य पुस्तक का उठाव कर लें.

ये थे मौजूद : बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा, आसिफ अली, भुवनेश्वर सिंह, मो सलीम अंसारी, मनोज राय, मो महिउद्दीन असगर, सीआरपी कामता प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद वर्मा, अशोक साहू, रवींद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola