नक्सली शंकर ठाकुर गिरफ्तार, भेजा जेल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 8:29 AM

विज्ञापन

चिराग का दाहिना हाथ था शंकर पुलिस को लंबे समय से थी तलाश गिरिडीह/भेलवाघाटी : गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ 7वीं बटालियन ई कंपनी को भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य शंकर ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. शंकर को बुधवार की दोपहर भेलवाघाटी थाना इलाके के करीहारी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया […]

विज्ञापन
चिराग का दाहिना हाथ था शंकर
पुलिस को लंबे समय से थी तलाश
गिरिडीह/भेलवाघाटी : गिरिडीह पुलिस व सीआरपीएफ 7वीं बटालियन ई कंपनी को भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य शंकर ठाकुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. शंकर को बुधवार की दोपहर भेलवाघाटी थाना इलाके के करीहारी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
भेलवाघाटी कांड संख्या 14/14, जमुई जिले के चकाई थाना कांड संख्या 20/10 व 92/14 में शंकर नामजद अभियुक्त है. पुलिस को उसकी तलाश कई सालों से थी. बुधवार को एसपी एबी वारियर व एएसपी कुणाल को सूचना मिली कि शंकर अपने गांव करीहारी में है. सूचना के बाद भेलवाघाटी पुलिस व सीआरपीएफ 7वीं बटालियन ई कंपनी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
सीआरपीएफ 7वीं बटालियन ई कंपनी के कमांडेंट जैकी कुमार, भेलवाघाटी थाना प्रभारी हनुमान शरण सिन्हा, एएसआइ एमके शिंकु के साथ सीआरपीएफ के जवान करीहारी पहुंचे और शंकर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
युवाओं को संगठन से जोड़ने का मिला था जिम्मा : बुधवार की शाम पुलिस लाइन में एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शंकर जनवरी माह के अंत में मारे गये कुख्यात नक्सली चिराग का दाहिना हाथ था.
चिराग को इलाके में शरण देने, विस्फोटक पहुंचाने, नक्सलियों के भोजन की व्यवस्था करने में वह अहम भूमिका निभाता था. वर्ष 2014 में शंकर के घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया था. इस संबंध में भेलवाघाटी थाना में 14/14 कांड अंकित किया गया था. जिसमें शंकर को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. चिराग के मारे जाने के बाद संगठन ने शंकर को इलाके के युवकों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेवारी सौंपी थी.
कोट
पकड़े गये नक्सली शंकर से पूछताछ की गयी है. उसने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. पूछताछ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
राजकुमार मेहता, एसडीपीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola