बेंगाबाद : वज्रपात से महिला व किशोरी झुलसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 8:25 AM

विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बुधवार को आंधी और पानी के दौरान वज्रपात होने से एक किशोरी और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. उक्त किशोरी फिटकोरिया निवासी अर्जुन यादव की पुत्री सबरी कुमारी (15 वर्ष) है. घटना के समय वह आंधी से गिरे आम चुन रही थी. वहीं वज्रपात […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बुधवार को आंधी और पानी के दौरान वज्रपात होने से एक किशोरी और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. उक्त किशोरी फिटकोरिया निवासी अर्जुन यादव की पुत्री सबरी कुमारी (15 वर्ष) है. घटना के समय वह आंधी से गिरे आम चुन रही थी.
वहीं वज्रपात से घायल महिला डुमरजोर निवासी विशेश्वर दास की पत्नी सुनीता देवी है. घटना के समय वह घर में ही थी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. इधर आंधी के दौरान रेंज ऑफिस, बेंगाबाद बाजार, दामोदरडीह में कई पेड़ गिर गये. वहीं परशुरामडीह निवासी सुखदेव यादव का कटहल का विशाल पेड़ भी जड़ सहित उखड़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola