सूख गया नवाआहर, लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 8:24 AM
गिरिडीह : सदर प्रखंड के करहरबारी स्थित नवाआहर सूख गया है. तालाब में पानी नहीं रहने से आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी परेशानी हो रही है. ग्रामीण भीम रवानी ने बताया कि तालाब लगभग छह एकड़ भूमि पर है. पूर्व में तालाब से लगभग सौ एकड़ भूमि सिंचित होती थी लेकिन वर्तमान में […]
गिरिडीह : सदर प्रखंड के करहरबारी स्थित नवाआहर सूख गया है. तालाब में पानी नहीं रहने से आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी परेशानी हो रही है. ग्रामीण भीम रवानी ने बताया कि तालाब लगभग छह एकड़ भूमि पर है.
पूर्व में तालाब से लगभग सौ एकड़ भूमि सिंचित होती थी लेकिन वर्तमान में तालाब सूख चुका है. तालाब की यह स्थिति पर्याप्त बारिश नहीं होने व गाद नहीं हटाने से हुई है. तालाब के जीर्णोद्धार की जरूरत है. जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए. भीम रवानी के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










