हॉस्पिटल मैनेजर पर डीसी ने की कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 8:36 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : डीसी उमाशंकर सिंह ने सदर अस्पताल की अव्यवस्था के मामले में हॉस्पिटल मैनेजर सुदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है. बताया जाता है कि पिछले दिनों गिरिडीह शहर में हुए गोलीकांड के बाद जब इलाज के लिए पीड़ित को अस्पताल लाया गया तो अव्यवस्था का माहौल था. काफी हो-हंगामे के बाद उपायुक्त के […]
विज्ञापन
गिरिडीह : डीसी उमाशंकर सिंह ने सदर अस्पताल की अव्यवस्था के मामले में हॉस्पिटल मैनेजर सुदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है. बताया जाता है कि पिछले दिनों गिरिडीह शहर में हुए गोलीकांड के बाद जब इलाज के लिए पीड़ित को अस्पताल लाया गया तो अव्यवस्था का माहौल था. काफी हो-हंगामे के बाद उपायुक्त के निर्देश पर गिरिडीह की एसडीओ नमिता कुमारी अस्पताल पहुंचीं. एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वार्ड के बेड पर चादर की व्यवस्था तक नहीं है. रात में जेनरेटर भी चालू स्थिति में नहीं था.
डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान कठिनाई भी हो रही थी. जांच के बाद एसडीओ ने इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी. इस मामले में उपायुक्त श्री सिंह ने हॉस्पिटल मैनेजर सुदीप कुमार को तत्काल विरमित कर दिया . उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि अविलंब किसी अन्य अधिकारी को पदस्थापित किया जाये. डीसी ने कहा िक काम में लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










