घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 8:19 AM
विज्ञापन
चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम बोलेरो ने मारा था धक्का धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम, शव पहुंचते ही मचा कोहराम देवरी. चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल छात्र कुंदन शर्मा (पिता प्रकाश शर्मा) की मौत सोमवार को इलाज के क्रम में […]
विज्ञापन
चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम बोलेरो ने मारा था धक्का
धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
देवरी. चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर रविवार की शाम बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल छात्र कुंदन शर्मा (पिता प्रकाश शर्मा) की मौत सोमवार को इलाज के क्रम में धनबाद में हो गयी. 15 वर्षीय कुंदन राम नाम उच्च विद्यालय रामपुर घोरंजी में दसवीं कक्षा का छात्र था.
कुंदन रविवार की शाम देवरी प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दुकान के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया. गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी से धनबाद ले जाया गया था. सोमवार की सुबह में उसने दम तोड़ दिया.
इधर मौत के बाद सोमवार की शाम को शव गांव लाया गया . शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. खबर पाकर जिला परिषद सदस्य गीता हाजरा, झामुमो नेता प्रदीप हाजरा, फूलचंद हाजरा, भाकपा माले के प्रखंड सचिव रामकिशुन यादव, भाजपा के कृष्ण मुरारी तिवारी, पंचायत समिति सदस्य सुधीर राय, मुखिया लीलावती देवी आदि गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










