कैदी को सिम कार्ड देने वाला युवक धराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 8:38 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को कैदी को सिम कार्ड देने के आरोप में एक युवक पकड़ा गया. मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिमरिया निवासी विनोद चौधरी पिता बलदेव चौधरी बुधवार को बितल कोल्ह नामक कैदी को कोर्ट परिसर में सिम कार्ड दे रहा था. तभी व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी […]
विज्ञापन
गिरिडीह : व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को कैदी को सिम कार्ड देने के आरोप में एक युवक पकड़ा गया. मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिमरिया निवासी विनोद चौधरी पिता बलदेव चौधरी बुधवार को बितल कोल्ह नामक कैदी को कोर्ट परिसर में सिम कार्ड दे रहा था.
तभी व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी और वे हल्ला करने लगे. इसके बाद युवक ने भागने का प्रयास किया. लेकिन कर्मियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
इस संबंध में सअनि चक्रपाणि पूर्ति ने बताया कि सेशन कोर्ट गिरिडीह से देव मंडल, विकास मंडल, बितल कोल्ह, छोटकू कोल्ह, बड़कू कोल्ह, सहोद्री देवी, देवमंती चौधरी आदि को लेकर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे. जब वे लोग जिला जज पंचम के बरामदे पर पहुंचे तब विनोद चौधरी ने बंदी बितल कोल्ह को सिम कार्ड देने का प्रयास किया.
मना करने पर सिम जमीन पर गिर गया. इसके बाद विनोद भागने लगा. अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उसे पकड़ कर नगर थाना के गश्ती दल को सौंप दिया गया. आरोपी विनोद चौधरी का कहना है कि बितल ने उससे कुछ पैसे मांगे थे. पर्स से पैसे निकालने के क्रम में सिम जमीन पर गिरा था. उसने सिम देने का प्रयास नहीं किया है. नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










