सड़क हादसे में ऑटो पर सवार 14 लोग घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 8:38 AM
विज्ञापन
मधुबन के छछंदो के पास डस्टर वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर मधुबन : मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो के पास बुधवार की देर शाम को एक डस्टर व ऑटो में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में ऑटो पर सवार 14 लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पीरटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. […]
विज्ञापन
मधुबन के छछंदो के पास डस्टर वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर
मधुबन : मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो के पास बुधवार की देर शाम को एक डस्टर व ऑटो में टक्कर हो गयी. दुर्घटना में ऑटो पर सवार 14 लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पीरटांड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
घायलों में डुमरी प्रखंड के जीतकुंडी के निवासी आलोक राय, मनोज मंडल, टीपन मंडल, जयराम मंडल, अमृत मंडल, योगेंद्र मंडल, सुरेश मंडल, लाटो मंडल, अनिल मंडल, अशोक राय, मदन राय, टुपलाल मंडल, मुकेश मंडल, पिंटू मंडल शामिल है.
अशोक मंडल, योगेंद्र मंडल एवं मनोज मंडल को गंभीर चोट लगी है. बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम को गिरिडीह से डुमरी की ओर से डस्टर वाहन (बीआर 01सीइ-3503) जा रहा था, वहीं ऑटो जीतकुंडी से मजदूरों को लेकर पारसनाथ रेलवे स्टेशन जा रहा था. गिरिडीह-डुमरी पथ के छछंदो के पास डस्टर ने ऑटो को पीछे से धक्का मार दिया. इससे ऑटो पर सवार सभी लोग घायल हो गये.
घटना के बाद लोगो की भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने डस्टर वाहन को पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. पुलिस डस्टर वाहन के चालक को भी हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना पर प्रमुख सिकंदर हेंब्रम व भाजपा नेता मनोज साहू पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










