ग्रील तोड़ कर लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2016 8:37 AM
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के बरवाडीह में चोरों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने बरवाडीह निवासी मो नेजाम उर्फ आबीद के घर से लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. आबिद ने बताया कि वे पूरे परिवार के साथ सोमवार को शादी समारोह […]
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के बरवाडीह में चोरों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने बरवाडीह निवासी मो नेजाम उर्फ आबीद के घर से लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. आबिद ने बताया कि वे पूरे परिवार के साथ सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने धनबाद गये हुए थे. बुधवार को जब वापस लौटा तो देखा कि घर के पीछे के दरवाजे का ग्रील टूटा हुआ तथा घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला.
चोरों ने घर के अलमारी में रखे सोने के दो हार, एक नेकलैस, एक चेन, एक लॉकेट, तीन नथनी, सात अंगूठी, दो बाला, चांदी की तीन पायल की चोरी कर ली है. उन्होंने बताया कि चोरी सोमवार या मंगलवार की रात को हुई होगी. इधर बुधवार की देर शाम को आबिद ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










