गांवों को निगम में शामिल करने का विरोध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2016 8:02 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : सदर प्रखंड के 26 राजस्व गांवों को प्रस्तावित नगर निगम में शामिल करने का विरोध शुरू हो गया है. मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की बैठक झंडा मैदान में हुई. अध्यक्षता पंचायत बचाओ संघर्ष मोर्चा की संयोजिका सह जिप सदस्य प्रमिला मेहरा ने की. कहा कि सदर प्रखंड के 26 राजस्व गांवों […]

विज्ञापन
गिरिडीह : सदर प्रखंड के 26 राजस्व गांवों को प्रस्तावित नगर निगम में शामिल करने का विरोध शुरू हो गया है. मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की बैठक झंडा मैदान में हुई. अध्यक्षता पंचायत बचाओ संघर्ष मोर्चा की संयोजिका सह जिप सदस्य प्रमिला मेहरा ने की. कहा कि सदर प्रखंड के 26 राजस्व गांवों को प्रस्तावित नगर निगम से जोड़ा जा रहा है, जिसका वे विरोध करते हैं.
वक्ताओं ने इस प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि अगर 26 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया तो ग्रामीणविकास की योजनाओं से यहां के लोग वंचित हो जायेंगे. बैठक के बाद राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप उपाध्याय, मो़ शहजाद अंसारी, शबा अहमद, हरसिंहरायडीह के मुखिया पप्पू रजक, परातडीह के मुखिया मो़ शमशीर, पतरोडीह के मुखिया शंकर कुमार दास, चैताडीह के मुखिया दीपक कुमार दास, डांड़ीडीह के उप मुखिया महेंद्र पासवान, आबिद हसन चांद, पांडेयडीह मुखिया दिलीप कुमार वर्मा, सीताराम पंडित, एजाज अहमद सोनू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola