तीन दिनों बाद मिली लापता महिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2016 8:24 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के महतोडीह (मटरूखा) से लापता विवाहिता सोमवार को नाटकीय ढंग से सरहच्चा में मिली. इस लेकर गांव में पंचायती कर उसे उसके ससुरालवालों को सौंप दिया गया. शुक्रवार को सरहच्चा गांव में उक्त विवाहिता संदिग्ध अवस्था में भटकती मिली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य आलीम अंसारी को दी. इसके […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना इलाके के महतोडीह (मटरूखा) से लापता विवाहिता सोमवार को नाटकीय ढंग से सरहच्चा में मिली. इस लेकर गांव में पंचायती कर उसे उसके ससुरालवालों को सौंप दिया गया. शुक्रवार को सरहच्चा गांव में उक्त विवाहिता संदिग्ध अवस्था में भटकती मिली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वार्ड सदस्य आलीम अंसारी को दी.
इसके बाद आलीम व अन्य गांववाले पहुंचे और महिला से उसका परिचय पूछा. महिला ने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया. इस पर सुरक्षा के ख्याल से ग्रामीणों ने उसे सरहच्चा गांव में ही पनाह दे दी.
सोमवार को महतोडीह गांव का एक व्यक्ति जब सरहच्चा गांव पहुंचा तो उसने महिला की पहचान की. महिला के ससुरालवालों व मायकेवालों को बुलाया गया और गांव में पंचायती हुई. पंचायती में महिला ने बताया कि शुक्रवार को किसी बात पर उसे काफी डांट पड़ी थी. इससे नाराज होकर वह ससुराल से भाग गयी. इसके बाद महिला को समझा बुझाकर ससुरालवालों के हवाले कर दिया गया. मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










