डकैती कांड को लेकर जगह-जगह छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 8:15 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के पचंबा निवासी अबरख व्यवसायी प्रवीण बगेड़िया के घर में हुई डकैती कांड को लेकर पुलिस की दो टीमों ने गुरुवार को जगह-जगह छापेमारी की. एक टीम में प्रशिक्षु आइपीएस आशुतोष शेखर व डीएसपी विजय आशिष कुजूर थे, वहीं दूसरी टीम में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ कई […]
विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के पचंबा निवासी अबरख व्यवसायी प्रवीण बगेड़िया के घर में हुई डकैती कांड को लेकर पुलिस की दो टीमों ने गुरुवार को जगह-जगह छापेमारी की. एक टीम में प्रशिक्षु आइपीएस आशुतोष शेखर व डीएसपी विजय आशिष कुजूर थे, वहीं दूसरी टीम में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ कई पदाधिकारी थे. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने तीन युवकों से पूछताछ भी की है.
इसमें दो युवकों को पुलिस थाना भी लेकर आयी और पुन: पूछताछ की. मुफस्सिल थाना इलाके के भी कई गांवों में भी अपराधियों की तलाश में छापेमारी की गयी. छापेमारी में मिले सुराग के मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है. गौरतलब है कि बुधवार की शाम लगभग 6.39 बजे आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने प्रवीण बगेड़िया के घर धावा बोल दिया था. इसके बाद घरवालों को कब्जे में लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










